वकील से मारपीट का मामला:एडवोकेट बोले- आरोपी के खिलाफ केस न लड़ने परिवार वाले धमका रहे; FIR करने रैली निकाली, ज्ञापन दिया

अशोकनगर में एडवोकेट अनिल अग्रवाल से मारपीट के मामले में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर अभिभाषक संघ ने बुधवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय में ज्ञापन सौंपा। संघ ने एडीएम डीएन सिंह को यह ज्ञापन दिया। ज्ञापन सौंपने से पहले वार एसोसिएशन की एक बैठक हुई। इसके बाद वकीलों ने बाइक रैली निकाली और कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचे। अभिभाषक संघ ने ज्ञापन में बताया कि एडवोकेट से मारपीट के मुख्य आरोपी के परिजन वकीलों को धमका रहे हैं। यह धमकी मुख्य आरोपी का केस न लड़ने पर दी जा रही है। संघ ने धमकी देने वाले लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। हालांकि, अभिभाषक संघ ने पुलिस द्वारा अब तक की गई कार्रवाई की सराहना की है। यह घटना सोमवार को हुई थी, जब एडवोकेट अनिल अग्रवाल जिला न्यायालय से लौट रहे थे। पूजा पेट्रोल पंप के पास प्रदीप सरदार और पांच अन्य लोगों ने उनके साथ मारपीट की थी। पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी प्रदीप सरदार और उसके दो अन्य साथियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने देर शाम आरोपियों का जिला अस्पताल चौराहे पर जुलूस भी निकाला था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *