शिवपुरी में घर के बाहर फायरिंग, पत्थर फेंके-बाइक तोड़ी:वाहन से कट मारने पर विवाद; एक ने दूसरे के घर जाकर हमला किया

शिवपुरी जिले के करेरा थाना क्षेत्र के खड़पुरा गांव में पुरानी रंजिश के चलते एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के घर पर फायरिंग कर दहशत फैलाई। इस दौरान आंगन में खड़ी एक बाइक को भी लाठियों से पीटकर क्षतिग्रस्त कर दिया गया। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बन गया। जानकारी के अनुसार, खड़पुरा गांव के शिवा यादव और बृजेंद्र यादव के बीच बाइक की कटबाजी को लेकर विवाद चल रहा था। मंगलवार दोपहर यह विवाद झगड़े में बदल गया, जिसमें दोनों पक्षों के परिवार के सदस्य भी शामिल हो गए और उनके बीच मारपीट हुई। शाम को शिवा यादव की शिकायत पर करेरा थाना पुलिस ने बृजेंद्र यादव, प्रिंस यादव और अजब सिंह यादव के खिलाफ मारपीट की धाराओं में एफआईआर दर्ज की थी। रात में फायरिंग को लेकर बृजेंद्र यादव के पिता जाहर सिंह यादव ने आरोप लगाया है कि मंगलवार देर शाम जब वह अपने बेटे के साथ एफआईआर दर्ज कराने थाने गए थे, उसी दौरान शिवा यादव, अंशुल और गोलू यादव कुछ अज्ञात लोगों के साथ बंदूकें और लाठियां लेकर उनके घर पहुंचे। उस समय घर में केवल महिलाएं मौजूद थीं। जाहर सिंह का आरोप है कि हमलावरों ने करीब 15 राउंड फायर किए, पत्थर फेंके और आंगन में खड़ी बाइक में तोड़फोड़ की। करेरा थाना प्रभारी विनोद छावई ने बताया कि शाम को हुई मारपीट के मामले में शिवा यादव की शिकायत पर एफआईआर दर्ज की जा चुकी है। उन्होंने यह भी पुष्टि की कि रात में गोली चलने की सूचना मिली है। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि फायरिंग हुई या नहीं और यदि हुई तो किस पक्ष की ओर से। जांच के बाद स्थिति स्पष्ट होने पर आवश्यक कार्रवाई कर एफआईआर दर्ज की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *