मऊगंज जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के ग्राम कोठार में जमीन विवाद को लेकर एक ही परिवार पर लाठी-डंडों से हमला किया गया। इस घटना में 4 लोग घायल हुए हैं, जिनमें महिलाएं भी शामिल हैं। एक व्यक्ति की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना मंगलवार शाम की है। पीड़ित परिवार के अनुसार, बिनोद यादव की जमीन में लगी बारी को पड़ोसी काट रहा था। विरोध करने पर पहले गाली-गलौज हुई और फिर मारपीट शुरू हो गई। शोर सुनकर परिवार के अन्य लोग पहुंचे तो उन पर भी लाठी-डंडों से हमला कर दिया गया। आरोप है कि महिलाओं को घर से बाहर खींचकर पीटा गया। पुलिस की कार्रवाई से असंतुष्ट घायल परिवार घायलों को पहले हनुमना अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें रीवा रेफर किया गया। गंभीर रूप से घायल बिनोद यादव को संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित पक्ष ने शाहपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई है, लेकिन कार्रवाई से असंतुष्ट होकर एसपी कार्यालय पहुंचकर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। पीड़ित रजनीश यादव ने शाहपुर थाने में मौखिक रिपोर्ट दर्ज कराई है। लेकिन कार्रवाई से संतुष्ट न होने पर परिजन पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे और आरोपियों की गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।


