बरकाकाना ओपी क्षेत्र में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान:रेलवे और जिला प्रशासन ने 70 से अधिक दुकानें तोड़ीं, भारी संख्या में पुलिसकर्मी रहे तैनात

रामगढ़ जिले के बरकाकाना ओपी क्षेत्र में रेलवे और जिला प्रशासन ने संयुक्त अभियान चलाकर अतिक्रमण हटाया। इस दौरान 70 से अधिक दुकानों को ध्वस्त कर दिया गया। यह कार्रवाई जेसीबी मशीनों का उपयोग कर की गई। अतिक्रमण हटाने से पहले सभी दुकानदारों को नोटिस जारी किए गए थे। 30 साल से चल रहीं थीं यहां दुकानें पतरातू अंचल के सीओ मनोज चौरसिया के नेतृत्व में दंडाधिकारी की मौजूदगी में अभियान चलाया गया। प्रभावित दुकानदार 30 वर्षों से अधिक समय से इन स्थानों पर दुकानें चला रहे थे। ध्वस्त की गई दुकानों में होटल और राशन की शॉप शामिल थीं। दुकान तोड़ने की कार्रवाई के दौरान दुकानदारों ने रेलवे और जिला प्रशासन से न्याय की अपील की। किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए अतिक्रमण स्थल पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था। पतरातू अंचल के सीओ मनोज चौरसिया ने बताया कि दुकानदारों को कई बार नोटिस भेजे गए थे, लेकिन अतिक्रमण नहीं हटाया गया। उन्होंने कहा कि यह कार्रवाई अमृत भारत योजना के तहत की जा रही है, जिसका उद्देश्य स्टेशन का विस्तार और सौंदर्यीकरण करना है। अमृत भारत योजना के तहत पूरे भारतवर्ष में स्टेशन का सुंदरीकरण हो रहा है। इसी क्रम में बरकाकाना स्टेशन में भी अमृत भारत योजना के तहत अतिक्रमण हटाया गया है। बता दें कि बरकाकाना स्टेशन से गरीब रथ वंदे भारत झारखंड स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस जैसी बड़ी ट्रेन इस रूट से गुजरती है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *