जालंधर नगर निगम मेयर चुनाव पर कांग्रेस का पत्र:जिला प्रधान बेरी ने लिखा-बिना दबाव के चुना जाए मेयर, वोटिंग प्रक्रिया गुप्त रखने की मांग

पंजाब के जालंधर नगर निगम के नए मेयर बनाए जाने का इंतजार अब खत्म हो गया है। कल शहर को नया मेयर मिल जाएगा। इसे लेकर बीते दिनों जालंधर के डिवीजनल कमिश्नर दलजीत सिंह मांगट (IAS) द्वारा जारी एक लेटर में जानकारी साझा की गई थी। अब इसे लेकर कांग्रेस ने डिवीजनल कमिश्नर को एक पत्र लिखा है। ये पत्र कांग्रेस के जालंधर जिला प्रधान राजिंदर बेरी द्वारा लिखा गया है। कांग्रेस ने लिखा डिवीजनल कमिश्नर को पत्र जिला कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष राजिंदर बेरी द्वारा जारी एक पत्र में उन्होंने कहा- हमारा ये अनुरोध है कि पंजाब राज्य द्वारा अधिसूचित 11 जनवरी को होने वाले मेयर पद के लिए चुनाव की आम सभा की बैठक में खुले मतदान (हाथ उठाकर) की वर्तमान प्रस्तावित विधि के बजाय गुप्त मतदान के माध्यम से आयोजित किए जाएं। जिससे हर पार्षद खुलकर अपना वोट दे पाए। गुप्त मतदान सभी नगर पार्षदों को बिना किसी बाहरी दबाव, प्रभाव या धमकी और बिना किसी राजनीतिक हस्तक्षेप के अपने लोकतांत्रिक अधिकारों का प्रयोग करने की अनुमति देता है। गुप्त मतदान चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता, निष्पक्षता और निष्पक्षता को बढ़ावा देता है। जो लोकतंत्र के मूल्यों को बनाए रखने के लिए आवश्यक हैं। प्रधान राजिंदर बेरी ने कहा- मैं आपसे विनम्र आग्रह करता हूं कि इस अनुरोध पर विचार करें और आगामी चुनाव के लिए गुप्त मतदान प्रणाली को लागू करने के लिए आवश्यक कदम उठाएं। कांग्रेस द्वारा जारी किया गया पत्र….. AAP विजीन धीर को बना सकती है मेयर आम आदमी पार्टी पार्षद विनीत धीर को जालंधर का मेयर बनाएगी। बस इसकी घोषणा बाकी है। उनके लिए मजबूत जमीन तैयार की जा रही है। जिसके चलते आज पंजाब सरकार में कैबिनेट मंत्री और जालंधर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र से विधायक मोहिंदर भगन ने भाजपा पार्षद सत्या रानी और उनके साथियों को AAP में शामिल कराया था। आपको बता दें कि आने वाले दिनों में पार्षद के नाम की घोषणा हाईकमान द्वारा की जाएगी। विनीत धीर शहर के बड़े कारोबारी हैं और वह आम आदमी पार्टी की बड़ी लीडरशिप के टच में भी हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *