खैरथल-तिजारा में जिला स्तरीय प्रदर्शनी:एडीएम ने बच्चों से किया संवाद, मॉडल और डेमो से मिली कामकाज की समझ

खैरथल–तिजारा जिले के विभिन्न राजकीय विद्यालयों के विद्यार्थियों ने जिला स्तरीय प्रदर्शनी का भ्रमण कर प्रशासन और विकास की दुनिया को नजदीक से देखा। अलग-अलग विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों पर योजनाओं, गतिविधियों और नवाचारों की जानकारी बच्चों ने उत्साहपूर्वक ली। प्रदर्शनी के दौरान अतिरिक्त जिला कलेक्टर ने विद्यार्थियों से संवाद किया और केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के उद्देश्य, लाभ और पात्रता को सरल व रोचक भाषा में समझाया। उन्होंने विद्यार्थियों से योजनाओं के प्रति जागरूक रहने और परिवार व समाज तक जानकारी पहुंचाने का आह्वान किया। भ्रमण के दौरान राजीविका, महिला एवं बाल विकास, खाद्य, कृषि, वन, सार्वजनिक निर्माण तथा समाज कल्याण सहित कई विभागों के स्टॉलों का निरीक्षण किया गया। अधिकारियों और कर्मचारियों ने विभागीय सेवाओं व उपलब्ध सुविधाओं की विस्तृत जानकारी दी। मॉडल, पोस्टर और लाइव डेमोंस्ट्रेशन के जरिए योजनाओं को प्रस्तुत किया गया, जिससे विषयों को समझना बच्चों के लिए आसान रहा। शैक्षणिक और जागरूकता कार्यक्रम में जोड़ने का आह्लान
विद्यार्थियों ने प्रदर्शनी को ज्ञानवर्धक बताया और कहा कि यहां मिली जानकारी वे अपने साथियों और परिवारजनों के साथ साझा करेंगे। अतिरिक्त जिला कलेक्टर ने भविष्य में भी विद्यार्थियों को ऐसे शैक्षणिक व जागरूकता कार्यक्रमों से जोड़ने की बात कही।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *