उड़ान भरने की तैयारी में थी फ्लाइट:बच्चे की अचानक बिगड़ी तबियत, रनवे पर रोकी फ्लाइट, एंबुलेंस से भेजा हॉस्पिटल

जोधपुर एयरपोर्ट से मुंबई जाने वाली एक फ्लाइट के उड़ान भरने से पहले एक वाकया सामने आया। यहां फ्लाइट में सवार एक बच्चे की तबीयत बिगड़ गई। इस पर पायलट ने फ्लाइट को उड़ान भरने से रोका और उसे बच्चे को फ्लाइट से उतारकर हॉस्पिटल ले जाया गया। जानकारी के मुताबिक जोधपुर से मुंबई जाने वाली फ्लाइट 6E674 आज शाम जोधपुर से मुंबई के किए रवाना होने वाली थी। ये फ्लाइट आज शाम 3 बजकर 30 मिनट पर रवाना होनी थी। पायलट फ्लाइट की लैंडिंग की तैयारी में था, इसी दौरान फ्लाइट में सवार एक बच्चे की तबीयत बिगड़ गई। इस पर पायलट को सूचना मिली तो उन्होंने फ्लाइट को उड़ान भरने से रोक दिया। बाद में बच्चे को एंबुलेंस के जरिए हॉस्पिटल ले जाया गए। इसके बाद करीब 30 मिनट की देरी से फ्लाइट ने मुंबई के किए उड़ान भरी। मुंबई के लिए आम दिनों में फ्लाइट शाम 5 बजकर 10 मिनट तक पहुंचती है, लेकिन अब ये फ्लाइट 6 बजकर 25 मिनट के करीब पहुंचेगी। इधर इस पूरे मामले को लेकर एयरपोर्ट के डायरेक्टर मनोज कुमार ने बताया कि इस घटना को लेकर संबंधित अधिकारियों से जानकारी मांगी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *