कोटा में अवैध प्लानिंग पर KDA का बुलडोजर चला:मेडिकल कॉलेज के सामने से ठेले, गुमटियां हटाई, 6 घंटे में तीन जगह कार्रवाई

कोटा विकास प्राधिकरण (KDA) ने अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत आज तीन अलग अलग जगहों पर अतिक्रमण हटाया। मुकंदरा विस्तार योजना में अवैध रूप से काटी गई प्लांनिग को ध्वस्त किया। जबकि मेडिकल कॉलेज के सामने व दौलतगंज में हो रहे अतिक्रमण को तोड़ा। कार्रवाई साढ़े 5 घंटे चली। KDA तहसीलदार ललित नागर ने बताया कि मुकंदरा विस्तार में 5 बीघा निजी जमीन पर अवैध रूप से प्लानिंग काटी हुई थी। यहां प्लॉट में लोगों ने बाउंड्री कर रखी थी। सड़क बनी हुई थी। KDA की टीम ने अनअप्रूव्ड प्लांनिग पर हो रहे अतिक्रमण को तोड़ा है। यहां KDA का बोर्ड लगाया है। बिना अप्रूव के कोई प्लॉट नहीं खरीदे। दूसरी कार्रवाई मेडिकल कॉलेज के सामने की गई है। मेडिकल कॉलेज की बाउंड्री व सामने अवैध रूप से ठेले ,स्टॉल लगी हुई थी। ओर टापरिया बनी हुई थी। जिन्हें हटाया गया। तीसरी कार्रवाई दौलतगंज में की। यहां राजपूत समाज की जमीन के सामने रोड़ पर ही रेत, ईंट,पत्थर रखकर अतिक्रमण किया हुआ था। जिसे जेसीबी की मदद से हटाया। कार्रवाई दोपहर 12 बजे से शाम साढ़े 5 बजे तक चली। 2 जेसीबी व डंपर की मदद से अतिक्रमणों को तोड़ा। इस दौरान KDA के क़ानूगी, पटवारी व जाप्ता मौजूद रहा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *