ग्वालियर किले से कूदी युवती की मौत:नहीं हो सकी पहचान, सुसाइड नोट भी नहीं मिला; पुलिस जांच में जुटी

ग्वालियर में एक युवती ने किले से कूदकर अपनी जान दे दी। यह घटना बुधवार शाम करीब 4:30 बजे ग्वालियर थाना क्षेत्र के किला तलहटी स्थित गोलअंदाज मोहल्ले में हुई। स्थानीय लोगों ने किले की तलहटी में युवती का शव पड़े होने की सूचना पुलिस को दी थी। सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा। जांच में मृतक युवती के शव के पास से कोई भी ऐसा दस्तावेज नहीं मिला, जिससे उसकी पहचान की जा सके। उसके पास से कोई सुसाइड नोट भी बरामद नहीं हुआ है। खुद किले से कूदी या हादसा हुआ?
पुलिस ने पड़ताल के बाद मृतिका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अब युवती की पहचान के लिए शहर के अन्य थानों से गुमशुदा युवतियों की जानकारी जुटा रही है। मृतिका की उम्र लगभग 24 से 25 वर्ष बताई जा रही है। उसकी पैंट की जेब से कुछ रुपए मिले हैं। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि युवती ने खुद किले से छलांग लगाई थी या वह किसी हादसे का शिकार हुई है। फिलहाल, पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की पड़ताल जारी है। पुलिस ने जांच कर कार्रवाई की कही बात
ग्वालियर थाना प्रभारी प्रशांत शर्मा का कहना है कि सूचना मिली थी कि एक लड़की ने किले से कूदकर जान दे दी है। थाने का बल मौके पर पहुंचा था, जहां शव के पास कोई भी दस्तावेज नहीं मिला है न ही युवती की पहचान नहीं हो सकी है। युवती की पहचान के लिए उसका फोटो सोशल मीडिया पर सर्कुलेट किया है। साथ ही शहर के अन्य थानों से गुमशुदा युवतियों की जानकारी जुटाई जा रही है। फिलहाल शव को पोस्टमार्ट्म हाउस रखवा दिया गया है मृतिका की पहचान के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *