कपूरथला में अवैध शराब का भांडाफोड़:अमृतरपुर में नदी के किनारे चल रही थी भट्टी, 35 हजार लीटर लाहन बरामद

कपूरथला के सुल्तानपुर लोधी उपमंडल के गांव अमृतपुर में आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। विभाग की टीम ने छापेमारी कर शराब बनाने वाली एक भट्टी और 3500 लीटर लाहन (कच्ची शराब) बरामद की। इसे मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। यह शराब नदी के किनारे खेतों में बनाई जा रही थी। नदी के किनारे एकांत में चल रही इस भट्टी को अच्छी तरह से छिपा कर चलाया जा रहा था। यह सामान बालू के नीचे छिपाए गए थे। यह कार्रवाई उप आयुक्त (आबकारी) जालंधर जोन सुरिंदर कुमार गर्ग और सहायक आयुक्त (आबकारी) कपूरथला रेंज नवजीत सिंह के निर्देशों पर की गई। जिला आबकारी अधिकारी सुखजीत सिंह चाहल ने बताया कि सुल्तानपुर लोधी के गांव अमृतपुर क्षेत्र में दरिया के पास यह छापेमारी की गई थी। छापेमारी के दौरान मौके से लगभग 3500 लीटर लाहन, ड्रम और एक अवैध भट्ठी मिली, जिसे आबकारी टीम ने तुरंत नष्ट कर दिया। इस कार्रवाई का नेतृत्व आबकारी निरीक्षक जतिंदरपाल सिंह (भुलत्थ सर्कल) और आबकारी निरीक्षक सिमरनप्रीत सिंह (फगवाड़ा वेस्ट सर्कल) ने पुलिस और स्थानीय पुलिस के सहयोग से किया। आबकारी निरीक्षक जतिंदरपाल सिंह ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की गई है। यहां भारी मात्रा में अवैध शराब और लहण व अन्य सामान बरामद किया गया है। अवैध शराब के खिलाफ विभाग की यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। जिला आबकारी अधिकारी ने भी दोहराया कि दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *