फरीदकोट में गंदगी में बन रही गजक का VIDEO:कारीगर न मास्क लगा रहे, न ही दस्ताने, फूड सेफ्टी अफसर बोले- कार्रवाई करेंगे

पंजाब के फरीदकोट में लोहड़ी त्योहार के मौके पर बिना किसी स्वच्छता मानकों का पालन किए गजक और रेवड़ी बनाई जा रही है। जिसका एक वीडियो सामने आया है, जिसमे कारीगर न तो मास्क पहन रहे हैं और न ही दस्तानों का उपयोग कर रहे हैं। सेहत विभाग के दिशा-निर्देशों की अनदेखी करते हुए, कारीगर बिना साफ सफाई के गजक बना रहे हैं। टीचर कॉलोनी स्थित एक फैक्ट्री में स्वच्छता का कोई प्रबंध नहीं मिला। गुड़ से बनने वाली गजक में अत्यधिक मात्रा में चीनी मिलाई जा रही है, जो स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। फैक्ट्री में काम करने वाले कारीगर उदय कुमार का दावा है कि वे उसी क्वालिटी का माल तैयार कर रहे हैं, जो वे खुद भी खाते हैं। हालांकि, जिले के फूड सेफ्टी अफसर हरविंदर सिंह ने बताया कि लोहड़ी के मौसम में कई प्रवासी मजदूर इस काम में लग जाते हैं, जिनकी जानकारी विभाग को नहीं मिल पाती। फूड सेफ्टी अफसर ने टीचर कॉलोनी की फैक्ट्री की शिकायत स्वीकार करते हुए जल्द ही सैंपल लेकर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *