ग्वालियर के कॉलेज कैंपस में पेड़ से लटका मिला शव:दो दिन से लापता था 52 वर्षीय अधेड़, मानसिक रूप से था कमजोर, पुलिस जांच में जुटी

ग्वालियर में एक अधेड़ व्यक्ति का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटका मिला। यह घटना बुधवार शाम करीब 6:30 बजे बिजौली थाना क्षेत्र के लक्ष्मी नारायण ग्रुप ऑफ कॉलेज के कैंपस में हुई। मृतक की पहचान खुरैरी निवासी 52 वर्षीय सत्यराम कुशवाहा पुत्र दिल्ली राम कुशवाहा के रूप में हुई है। बता दें कि मृतक अधेड़ सत्यराम कुशवाहा दो दिन पहले 15 दिसंबर को अपने घर से बड़ा गांव पुल के पास घूमने जाने की बात कहकर निकला था, जिसके बाद वह वापस नहीं लौटा था। घर वापस नहीं आने पर परिजनों ने उसे काफी तलाश किया था। लेकिन उसका कहीं भी पता नहीं चला था, जिसके बाद परिजनों ने मुरार थाने में उनकी गुमशुदगी की शिकायत भी दर्ज कराई थी। बताया जा रहा है कि मृतक सत्यराम कुशवाहा मानसिक रूप से कमजोर था। वही घटना की सूचना मिलने पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची थी। जहां पुलिस ने शव को अपनी निगरानी में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल, पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *