भोपाल मेट्रो में दिव्यांजनों के लिए स्पेशल राइड:सुभाषनगर से एम्स तक मेट्रो में सफर किया; एंट्री-एग्जिट भी देखी

भोपाल में मेट्रो का कमर्शियल रन 20 दिसंबर को होगा। इससे पहले बुधवार को मेट्रो कॉरपोरेशन ने दिव्यांजनों के लिए स्पेशल राइड की। बड़े-बच्चों ने सुभाषनगर से एम्स तक 6.22 किलोमीटर तक मेट्रो में सफर किया। इस दौरान उनकी खुशी की ठिकाना ही नहीं था। आरुषि संस्था भोपाल के साथ मिलकर दिव्यांगजनों की यात्रा के लिए विशेष मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया था। ताकि, पता चल सके कि मेट्रो में दिव्यांजनों का सफर कितना आरामदायक है। इसमें बताया गया कि एक दिव्यांग यात्री मेट्रो स्टेशन में प्रवेश करने से लेकर ट्रेन में चढ़ने तक की यात्रा कैसे करेगा। एंट्री-एग्जिट भी देखा
मॉक ड्रिल के दौरान एंट्री और एग्जिट गेट्स पर दिव्यांगजनों की आवाजाही का परीक्षण किया गया। इसमें व्हील चेयर और अन्य सहायक उपकरणों के साथ स्टेशन में प्रवेश करने की प्रक्रिया को भी जांचा गया। दूसरी ओर, मेट्रो स्टॉफ को भी बताया कि वे किस प्रकार दिव्यांग पात्रियों की सहायता करें। इसमें दृष्टिवाचित यात्रियों को रास्ता दिखाना और व्हीलचेयर उपयोगकर्ताओं को लिफ्ट और एस्केलेटर तक सुरक्षित पहुंचाना शामिल था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *