शादी में खर्चे 1.10 करोड़, फिर भी मांगे ₹50 लाख:इंदौर में नवविवाहिता ने पति, सास-ससुर समेत 5 पर दर्ज कराई FIR

इंदौर की एक नवविवाहिता ने पति सहित ससुराल पक्ष के 5 लोगों पर दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज कराया है। बताया कि शादी में 1 करोड़ 10 लाख रुपए खर्च हुए थे। इसके बाद भी ससुराल के लोग 50 लाख रुपए दहेज मांग रहे हैं। वहीं, आस्ट्रेलिया भेजने के लिए वीजा के रुपए भी उन्होंने अपने पास रख लिए हैं। तिलक नगर पुलिस ने प्रभूति मित्तल की शिकायत पर गुजरात के अहमदाबाद निवासी पति रितुम निवासी, विदुला मित्तल, ससुर महेश, नंनद चाशु मितल और ननदाेई संचित आर्य पर दहेज प्रताड़ना के मामले में केस दर्ज कराया है। अप्रैल 2023 में हुई थी सगाई प्रभूति का कहना है कि अप्रैल 2023 में उसकी सगाई काउन पैलेस होटल में हुई। जिसमें करीब ढाई लाख का खर्च पिता ने दिया। इसके बाद फरवरी 2024 में उसकी शादी संपत पैलेस में हुई थी। जिसमें 1 करोड़ 10 लाख रुपए खर्च किए गए। पिता ने आभूषण में तीन सोने के हार के सेट,सोने के तीन सिक्के, तीन सोने के टाप्स के सेट, एक डायमंड का ब्रेसलेट, डायमंड की इयरिंग दी। वहीं, दादी ने 330 ग्राम सॉलिड गोल्ड ससुर को दिया। पति को सोने का सिक्का, घड़ी सोने की चैन, अंगूठी और 12 लाख 90 हजार रुपए नकदी दिए। यह सब ससुराल के लोगों के पास ही है। शादी के पहले माता-पिता के साथ यह तय हुआ कि प्रभूति को स्पाउस वीजा एवं विजिटर वीजा बनाकर रितूम के पास ऑस्ट्रेलिया भेजा जाएगा। इसके लिए ससुर ने डॉक्यूमेंट में भी साइन कराए थे। शादी के बाद जब घर पहुंची तो सास, ननंद ने कहा कि तुम्हारे मायके के लोगों ने किस तरह से सोना चढ़ाया है। उन्हें लेन-देन करते नहीं आता। इस पर सास से जब कहा कि आपकी डिमांड से ज्यादा सोना दिया है तो उन्होंने घर के कामों को लेकर खुद ही करने की बात कही। इस बारे में पति से बात की तो उन्होंने कहा कि माता-पिता का कहना मानना पड़ेगा। हनीमून पर पति ने की मारपीट प्रभूति ने बताया कि शादी के बाद पति के साथ बाली हनीमून पर गई थी। यहां पर पति ने शराब पीकर मारपीट की। इस बारे में सास-ससुर को बताया तो उन्होंने कहा कि बेटा ऐसा ही सब कुछ एडजेस्ट करना पड़ेगा। पति को समझाने का प्रयास किया। इसके बाद पति ने कहा कि 8 लाख रुपए वीजा में लगे हैं। तुम्हारे पिता से लेकर उसे दे दो। इस बारे में माता पिता से बात की तो वह ससुराल में आए। सास-ससुर को समझाया तो वह कहने लगे कि आजकल शराब पीना आम बात है। प्रभूति ने कहा कि- सास ने एक दिन कहा कि तुम अपना खाना खुद बनाओ। मैं इसे टेस्ट करके देखूंगी, इसके बाद आस्ट्रेलिया बेटे के पास जाने दूंगी। मेरी मर्जी के बिना तुम्हें कोई आस्ट्रेलिया नहीं भेज पाएगा। पिता से कहा कि ससुर से आप वीजा को लेकर बात करो तो ससुर ने कहा कि उसका वीजा अप्लाई कर दिया है। ननंद-ननदोई बोले-इसे कमरे में रखा कराे महिला प्रभूति ने बताया कि ससुराल के लोगों ने जिद की भले ही वीजा में डेढ़ साल लगे लेकिन वह उसे आस्ट्रेलिया से ही बनवाएंगे। पिता ने कहा कि दिल्ली में एक एजेंट है। कुछ दिन में वीजा बनवा देगा तो उन्होंने इस बात से इंकार कर दिया। इसके लिए उन्होंने 2500 डालर भी ऑनलाइन डलवाए। वहीं, तीन लाख रुपए नकदी लेकर रखे। लेकिन वीजा को लेकर हमेशा टाल-मटोल करते रहे। इसके बाद ननंद और ननदोई जब इंदौर आए तो उन्होंने विवाद किया। सास-ससुर को कहा कि इसे अकेले कमरे में रखा करो। इससे ज्यादा बात करने की जरूरत नहीं। परेशान होकर मामले में थाने में शिकायत की। इसमें जांच के बाद पुलिस ने केस दर्ज किया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *