लॉर्ड शिवा स्कूल की उपलब्धियां:राष्ट्रीय मिनीगोल्फ में दो और जिला स्तर पर 35 मेडल जीते, खिलाड़ियों का सम्मान

इंदौर के लॉर्ड शिवा स्कूल के विद्यार्थियों ने खेल प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन किया। तमिलनाडु के सेलम में आयोजित राष्ट्रीय मिनीगोल्फ प्रतियोगिता में स्कूल के छात्र अक्षत नामदेव और राजू राजपूत ने क्रमशः सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल जीते। इसके अलावा, 15वें अटल खेल महोत्सव की ताईक्वांडो प्रतियोगिता में स्कूल के 35 विद्यार्थियों ने पदक हासिल किए, जिसमें कुल 365 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। विद्यालय में आयोजित सम्मान समारोह में एडीसीपी महिला अपराध शाखा प्रियंका डुडवे, थाना प्रभारी सियाराम गुर्जर समेत कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। विद्यालय संचालक आकाश पटेल ने कहा कि खेलकूद से विद्यार्थियों में आत्मसम्मान, सामाजिक कौशल और आत्मविश्वास का विकास होता है। साथ ही यह समय प्रबंधन और अनुशासन सिखाने में भी मदद करता है। उन्होंने कहा कि खेल को करियर या शौक के रूप में भी अपनाया जा सकता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *