गुमला जिला के जारी थाना क्षेत्र के मेराल पंचायत अंतर्गत मेराल गांव से नवीन तिर्की को एक देसी कट्टा के साथ पुलिस ने गिरफ्तार किया। जारी पुलिस ने गुरुवार रात उसे घर से अरेस्ट किया। इसके बाद मेडिकल जांच के बाद शुक्रवार को उसे जेल भेज दिया। थाना प्रभारी आदित्य कुमार ने बताया कि सूचना मिली कि मेराल गांव के नवीन तिर्की खुलेआम रिवॉल्वर लेकर घूमता फिरता है। रिवॉल्वर का धौंस दिखाते हुए किसी भी व्यक्ति को डराता-धमकाता है। साथ ही मामले को संज्ञान में लेते हुए एक टीम गठित किया गया। इसके बाद छापामारी अभियान चलाया गया। छापेमारी अभियान के दौरान मेराल गांव स्थित नवीन के घर जारी पुलिस पहुंची। इसके बाद घर को जारी पुलिस द्वारा चारों ओर से घेरते हुए नवीन को गिरफ्तार किया गया। इसके बाद नवीन की निशानदेही पर उसके घर से एक रिवॉल्वर बरामद किया गया। वहीं, शुक्रवार को कागजी करवाई करते हुए नवीन तिर्की को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।


