जमशेदपुर में नशे का कारोबारी गिरफ्तार:23 लीटर अवैध शराब और प्रतिबंधित दवाइयां बरामद, पहले भी जा चुका है जेल

जमशेदपुर के सोनारी थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई में नशे के कारोबारी गौतम बोरकर उर्फ मोनी को गिरफ्तार किया है। एसएसपी की गुप्त सूचना पर डीएसपी हेडक्वार्टर-2 निरंजन तिवारी के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई में आरोपी के पास से 23 लीटर देसी महुआ शराब और प्रतिबंधित नशीली दवाइयां बरामद की गईं। पुलिस के अनुसार, मोनी लंबे समय से अवैध शराब और नशीली दवाओं का कारोबार कर रहा था। उसकी गिरफ्तारी के बाद की गई छापेमारी में दो मोबाइल फोन भी बरामद किए गए, जो उसके व्यापक नेटवर्क की पुष्टि करते हैं। पहले भी अवैध शराब की खरीद-बिक्री के मामले में जेल जा चुके मोनी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। सोनारी थाने में दर्ज मामले की जांच जारी है। एसएसपी ने इस गिरफ्तारी को बड़ी उपलब्धि बताते हुए कहा कि नशे के कारोबार के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई और तेज की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *