कलेक्टर ने 20 से अधिक विभागों को नोटिस जारी किया:सीएम हेल्पलाइन शिकायतों के निराकरण में लापरवाही पर मांगा जवाब

कलेक्टर स्वरोचिष सोमवंशी ने सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों के निराकरण में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। यह कार्रवाई शिकायतों के निपटारे में लेट-लतीफी सामने आने के बाद की गई है। यह कारण बताओ नोटिस सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग, जिला शिक्षा अधिकारी, कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग, कार्यपालन यंत्री जल संसाधन विभाग, जिला आयुष अधिकारी, मुख्य नगर पालिका अधिकारी (सीधी और रामपुर नैकिन) को जारी किया गया है। इसके अतिरिक्त, खंड चिकित्सा अधिकारी (कुसमी एवं चुरहट), कार्यपालन यंत्री नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा विभाग, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत (सिहावल, रामपुर नैकिन, सीधी, कुसमी), सहायक आयुक्त अनुसूचित जाति कल्याण विभाग, जिला आबकारी अधिकारी वाणिज्यक कर विभाग, श्रम पदाधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग, कार्यपालन यंत्री ऊर्जा विभाग, कार्यपालन यंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग और लीड बैंक मैनेजर यूनियन बैंक ऑफ इंडिया भी इसमें शामिल हैं। कलेक्टर ने सभी संबंधित अधिकारियों को लंबित शिकायतों का तत्काल निराकरण कर प्रतिवेदन सहित जवाब प्रस्तुत करने के कड़े निर्देश दिए हैं। उन्होंने चेतावनी दी है कि निर्धारित समय में संतोषजनक उत्तर न देने पर वरिष्ठ कार्यालय को एकपक्षीय अनुशासनात्मक कार्यवाही का प्रस्ताव भेजा जाएगा। कलेक्टर स्वरोचिष सोमवंशी ने स्पष्ट किया कि किसी भी प्रकार की उदासीनता या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि जवाबदेही की पूरी जिम्मेदारी संबंधित अधिकारियों पर होगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *