निवाड़ी जिले में स्वतंत्रता सेनानी नारायण दास दांगी की पुण्यतिथि पर एक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर कला, शिक्षा और समाजसेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली जिले की 25 से अधिक विभूतियों को सम्मानित किया गया। आयोजन का उद्देश्य उन लोगों को मंच देना था, जिन्होंने अपने निरंतर प्रयासों से जिले के सामाजिक ताने-बाने को मजबूत किया है। कला और साहित्य के साधकों को मिला सम्मान समारोह में कला और साहित्य के क्षेत्र में विशेष योगदान के लिए प्रसिद्ध भजन गायक पवन तिवारी, जिन्हें “भजन सम्राट” के नाम से जाना जाता है, को सम्मानित किया गया। वहीं बुंदेली साहित्य के लेखन में लगातार सक्रिय रहे ओरछा निवासी ओम प्रकाश दुबे को भी सम्मान प्रदान किया गया। शिक्षा और समाजसेवा के क्षेत्र में योगदान समाजसेवा के लिए जगदीश तिवारी सहित शिक्षा और सामाजिक क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाली कुल 25 हस्तियों को सम्मान पत्र और शॉल पहनाकर सम्मानित किया गया। सम्मानित सभी व्यक्तियों ने जिले में एक शिक्षित, जागरूक और संस्कारित समाज के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। सामाजिक एकता का उदाहरण बना आयोजन इस कार्यक्रम की खास बात यह रही कि इसका आयोजन पूरी तरह एक सामाजिक संस्था द्वारा किया गया। समाज के लोगों का एकजुट होकर इस तरह का आयोजन करना निवाड़ी के मजबूत सामाजिक ढांचे और सामूहिक सहभागिता का परिचायक रहा। एसपी बोले- समाजसेवी किसी पद के मोहताज नहीं कार्यक्रम में जिले के एसपी डॉ. रायसिंह नरवरिया मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि समाजसेवा करने वाले लोग किसी पद या सम्मान के मोहताज नहीं होते, लेकिन समाज का दायित्व है कि वह ऐसे लोगों को सम्मानित कर दूसरों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनाए। उन्होंने युवाओं से सामाजिक कार्यों में आगे आने और ऐसे आयोजनों से प्रेरणा लेने की अपील की।


