गांधीसागर में सड़क निर्माण के दौरान श्रमिक की मौत:ट्रैक्टर से गिरकर अंसतुलित होकर गिरा, नीमच में परिजनों ने किया हंगामा

नीमच में गांधीसागर अभयारण्य के चीता प्रोजेक्ट क्षेत्र में सड़क निर्माण के दौरान एक हादसा हो गया। इसमें 19 साल के श्रमिक प्रकाश भील की ट्रैक्टर से गिरकर मौत हो गई। घटना बुधवार दोपहर की है। दरअसल, चीता बाड़ा क्षेत्र में मौरम रोड बिछाने के काम के दौरान प्रकाश भील प्रहलाद गुर्जर के ट्रैक्टर से असंतुलित होकर नीचे गिर गया। शव को घटनास्थल से हटाने पर ग्रामीणों ने जताई आपत्ति घटना की सूचना मिलते ही रामपुरा पुलिस मौके पर पहुंची और वीडियोग्राफी करवाई। पुलिस ने शव को तत्काल सिविल अस्पताल पहुंचाया। हालांकि, परिजनों के पहुंचने से पहले शव को घटनास्थल से हटाने पर ग्रामीणों और परिजनों ने आपत्ति जताई। उन्होंने निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर रामपुरा के शासकीय अस्पताल परिसर में बुधवार दोपहर को धरना दिया। पुलिस ने ट्रैक्टर चालक को हिरासत में लिया रामपुरा थाना प्रभारी विजय सागरीया ने बताया कि वन क्षेत्र में जंगली जानवरों के खतरे और शव की सुरक्षा के लिए उसे तत्काल अस्पताल लाया गया था। पुलिस ने आरोपी ट्रैक्टर चालक को हिरासत में ले लिया है और वाहन जब्त कर लिया है। मामले की वैज्ञानिक जांच शुरू कर दी गई है। मजदूरी के लिए पिपलिया मंडी गए हुए थे पिता मृतक प्रकाश के परिवार में उसकी गर्भवती पत्नी और एक छोटा बच्चा है। उसके पिता मजदूरी के लिए पिपलिया मंडी गए हुए थे। वन विभाग के अधिकारियों ने हादसे की पुष्टि की है और आश्वासन दिया है कि शासन के नियमों के तहत पीड़ित परिवार को हरसंभव आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *