सीमेंट करोबारी की दुकान पर जीएसटी टीम की छापेमारी:नर्मदापुरम में 3 गाड़ियों से पहुंची भोपाल की टीम, तीन दिन चलेगी कार्रवाई

माखननगर रोड पर कालिका नगर के पास लोहा और सीमेंट का कारोबार करने वाली फर्मों पर बुधवार को जीएसटी विभाग की टीम ने छापा मारा। दोपहर करीब 3 बजे भोपाल से आई 18 सदस्यीय टीम तीन गाड़ियों में यहां पहुंची, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। जीएसटी अधिकारियों ने बाबजी इंटरप्राइजेस और सादिक इंटरप्राइजेस से जुड़ी तीन दुकानों के शटर बंद कराकर जांच शुरू की। टीम दुकानों में रखे दस्तावेजों की जांच कर रही है। अधिकारियों ने बताया कि फर्म का कितना माल बिका, कितनी आमदनी हुई और कितना जीएसटी जमा किया गया, इन सभी बातों की बारीकी से जांच की जा रही है। अधिकारियों के अनुसार जिस जगह जांच चल रही है, वह सादिक इंटरप्राइजेस के नाम पर दर्ज है, लेकिन यह बाबजी इंटरप्राइजेस से जुड़े लोगों की ही फर्म बताई जा रही है। आय-व्यय से जुड़े सभी रिकॉर्ड खंगाले जा रहे हैं। यह जांच दो से तीन दिन तक चल सकती है। सुरक्षा के लिए पुलिस बाहर तैनात कालिका नगर में दुकान के सामने पुलिस बल भी तैनात नजर आई। अंदर बाहरी व्यक्तियों काे नहीं जाने दिया जा रहा है। दुकान की शटर पर अल्ट्राटेक सीमेंट का विज्ञापन पीले रंग से पुता है। इस पर सादिक इंटरप्राइजेस लिखा है। दुकान संचालक से बात करना चाहा लेकिन बात नहीं हाे सकी। कार्रवाई देर रात तक चलती रही। जांच दो से तीन दिन ओर चलने की बात की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *