छात्रा ने गैस सिलेंडर पर चढ़कर लगाई फांसी, मौत:छोटे भाई ने देखकर पड़ोसियों को बुलाया, पुलिस को किताब में ईमेल और नंबर लिखे मिले

रायसेन जिले के बेगमगंज में बुधवार को कक्षा ग्यारहवीं की एक नाबालिग छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। यह घटना बुधवार शाम को हुई। छात्रा ने अपने कमरे में घर की छत से निकले कुंदे में दुपट्टे से फंदा बनाया और गैस सिलेंडर पर चढ़कर लटक गई। घटना का पता तब चला जब छात्रा का छोटा भाई स्कूल से शाम करीब पांच बजे घर पहुंचा। उसने आवाज लगाई और गेट की कुंडी भी खटखटाई, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। खिड़की से झांककर देखने पर उसने अपनी बहन को फंदे पर लटका देखा। इस भयावह दृश्य को देखकर भाई ने तुरंत पड़ोसियों को बुलाया। किराए से रहते थे भाई बहन
नगर के खिरिया नारायण दास मोहल्ले में किराए के मकान में रहने वाली यह छात्रा 16 वर्ष की थी और कक्षा 11वीं में पढ़ती थी। पड़ोसियों ने दरवाजा तोड़ा तो देखा कि छात्रा ने पंखे के कुंदे से लटककर फांसी लगाई थी गले में फंदा कसा होने के कारण उसकी मौत हो चुकी थी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा बनाया। पुलिस ने दो किताबें भी जब्त की हैं, जिन पर कुछ नंबर और मेल आईडी लिखी हुई है। सांदीपिनी स्कूल में पढ़ती थी छात्रा थाना प्रभारी राजीव उइके ने बताया कि ग्राम झिरिया निवासी राजेश लोधी अपने बच्चों को बेगमगंज में रखकर पढ़ा रहे थे। उन्होंने खिरिया नारायण दास में महेश राय का मकान किराए पर लिया था। घटना के समय राजेश लोधी और उनकी पत्नी अपने गृह ग्राम झिरिया गए हुए थे। इसी दौरान उनकी बेटी ने यह कदम उठा लिया। मृतक बालिका सांदीपिनी विद्यालय में कक्षा 11वीं में अध्ययनरत थी। आत्महत्या का कारण अभी अज्ञात है। पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। पुलिस मृतिका के मोबाइल से कॉल डिटेल सहित अन्य साक्ष्य जुटाने में लगी है और सभी पहलुओं पर पड़ताल कर रही है। मृतक बालिका के माता-पिता को घटना की सूचना दे दी गई है। गुरुवार को शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *