मंदसौर में बैन के बाद भी बिक रहा चाइनीज मांझा:कोतवाली पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ा, 30 गट्टे जब्त, मामला दर्ज

मंदसौर जिले में चाइनीज मांझा पर पूरी तरह प्रतिबंध होने के बावजूद इसकी खुलेआम खरीद-फरोख्त जारी है। कोतवाली थाना पुलिस ने बुधवार को सख्त कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया और उसके कब्जे से 30 गट्टे प्रतिबंधित चाइनीज मांझा जब्त किया है। यह कार्रवाई उस समय हुई जब पुलिस को मांझा बिकने की गुप्त सूचना मिली। प्रतिबंध के बावजूद बिक रहा चाइनीज मांझा
पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर सनसिटी कॉलोनी, अभिनंदन नगर निवासी अरशद शेख पिता रियाज मोहम्मद को पकड़ा। आरोपी के पास से चाइनीज मांझा डोर के 30 गट्टे बरामद किए गए, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 18 हजार रुपये बताई गई है। इससे साफ होता है कि प्रतिबंध के बावजूद शहर में चाइनीज मांझा का अवैध कारोबार धड़ल्ले से चल रहा है। सप्लायर की तलाश जारी
पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई जिला दंडाधिकारी के आदेश के तहत की गई है। मामले में थाना कोतवाली पर अपराध क्रमांक 696/25 धारा 223(ए) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस अब यह भी पता लगाने में जुटी है कि आरोपी यह प्रतिबंधित मांझा कहां से लाया और किन लोगों को सप्लाई करता था। कोतवाली थाना प्रभारी पुष्पेंद्र सिंह राठौर ने कहा कि चाइनीज मांझा जानलेवा होता है और इसके कारण कई हादसे हो चुके हैं। दोपहिया वाहन चालकों और पक्षियों के लिए यह बेहद खतरनाक है। उन्होंने चेतावनी दी कि चाइनीज मांझा बेचने, रखने या इस्तेमाल करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि प्रतिबंधित मांझा का उपयोग न करें और इसकी जानकारी तुरंत पुलिस को दें।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *