भरतपुर जिले रूपवास इलाले के घाटोली गांव में ग्रामीणों ने खराब सड़क को लेकर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का कहना है कि कांग्रेस सरकार में इस सड़क को बनाने के लिए स्वीकृति मिली थी। जिसका बजट करीब 35 लाख रुपए पास हुआ था। उसके बाद भी सड़क का निर्माण नहीं करवाया गया। जबकि यह सड़क 5 गांव को जोड़ती है। घाटोली गांव निवासी नीरज गुर्जर ने बताया की घाटोली गांव से होलीपुरा जाने सड़क आगे जाकर 5 गांव को जोड़ती है। कांग्रेस सरकार में इस सड़क को बनाने की स्वीकृति हुई थी। जिसकी लागत करीब 35 लाख रुपये तय हुई थी। तब से इस सड़क का निर्माण नहीं करवाया जा सका। अब रोड़ के ऐसे हालत है की हमेशा रोड़ पर गांव का गंदा पानी जमा रहता है। जिससे ग्रामीणों को निकलने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। गांव के लोगों कई बार तो सड़क पर पानी भरा होने के कारण गिर जाते हैं। जिससे ग्रामीणों के चोट तक लग जाती है। कई बार प्रशासन से इसकी शिकायत की गई लेकिन, कोई सुनवाई नहीं हुई। घायलों को अस्पताल ले जाने में काफी परेशानी उठानी पड़ती है। बच्चे स्कूल जाते हैं उनके कपड़े गंदे हो जाते हैं। इससे ग्रामीणों में काफी रोष है आज गांव के कुछ युवाओं ने ख़राब सड़क को लेकर प्रदर्शन किया है। इनपुट- दुर्गेश पाठक, रूपवास, भरतपुर


