अलवर में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर मंगलवार देर रात एक पिकअप में आग लग गई। हादसे में 3 लोगों की बुरी तरह जलने से मौके पर ही मौत हो गई। एक गंभीर झुलसे व्यक्ति को जयपुर रेफर किया गया है। मृतकों में दो लोग मध्य प्रदेश के सागर जिले के रहने वाले थे। एक्सीडेंट जिले के रैणी थाना क्षेत्र में रात करीब एक बजे हुआ। एएसआई मोहम्मद आमीन ने बताया कि अंदाजा है कि पिकअप को ड्राइवर साइड की तरफ किसी वाहन से टक्कर लगी है। टक्कर के तुरंत बाद आग लग गई। तीनों शव सीट पर चिपके हुए मिले हैं। मृतकों में दो मध्यप्रदेश के रहने वाले
एएसआई ने बताया पिकअप में मिले तीन लोगों के शवों की पहचान मोहित निवासी बहादुरगढ़ (हरियाणा), दीपेंद्र निवासी सागर (मध्यप्रदेश) और पदम निवासी सागर (मध्यप्रदेश) के रूप में हुई है। हादसे में घायल ड्राइवर की पहचान हन्नी निवासी झज्जर (हरियाणा) के रूप में हुई है, जिसे प्राथमिक इलाज के बाद गंभीर हालत में जयपुर रेफर किया गया है। एक्सप्रेस-वे पर पिकअप में आग के बाद दहशत
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर पिकअप में आग देखने के बाद कई गाड़ियां मौके पर ही रुक गईं। स्थानीय लोगों ने बताया कि गाड़ी जब तक रेस्क्यू शुरू किया गया, तब तक गाड़ी पूरी तरह से जल गई थी। पुलिस एक्सप्रेस-वे पर लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है। इसके बाद ही साफ होगा कि गाड़ी को किसने टक्कर मारी थी। शवों को रैणी अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया। पिकअप वाहन के नंबरों से जानकारी मिलने पर वाहन झज्जर (हरियाणा) का पाया गया, जिसके बाद पुलिस ने मृतकों के परिजनों को हादसे की सूचना दी है। ये भी पढ़ें… छतरपुर में नशे में आरक्षक ने कार को मारी टक्कर छतरपुर में एक आरक्षक की लापरवाही ने सड़क पर अफरा-तफरी मचा दी। शराब के नशे में गाड़ी चला रहे आरक्षक ने दो अलग-अलग स्थानों पर टक्कर मारी। घटना के बाद पुलिसकर्मियों से झूमाझपटी हुई, जिसका वीडियो भी सामने आया है। इसके बाद एसपी ने आरक्षक को तत्काल निलंबित कर दिया। पढ़ें पूरी खबर…


