स्कॉर्पियो की चपेट में आने से एक घायल

गढ़वा | पलामू जिले के पांडू थाना क्षेत्र के महुगामा गांव निवासी मनोज राम की पुत्री पिंकी कुमारी 16 वर्ष ने बुधवार को कीटनाशक खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। उसे इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है। घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि घरेलू कामकाज करने के लिए उसकी मां ने डांट फटकार किया था। इसी बात से आक्रोशित होकर उसने कीटनाशक खा लिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों ने उसे विश्रामपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया। इसके बाद परिजनों ने उसे गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों के अनुसार उसकी स्थिति खतरे से बाहर बताई गई है। गढ़वा | शहर के रंका रोड में मंगलवार को स्कॉर्पियो के चपेट में आने से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल व्यक्ति गढ़वा थाना क्षेत्र के टंडवा टारी मोहल्ला निवासी कृष्णा मिस्त्री बताया गया है। उसे इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है। घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि कृष्णा मिस्त्री गढ़वा प्रखंड में अमीन का काम करते हैं। वह अपने काम करके घर लौट रहे थे। इसी क्रम में तेज गति से बैक कर रहे एक स्कॉर्पियो गाड़ी ने उसकी मोटरसाइकिल में टक्कर मार दिया। घटना के बाद आसपास के लोगों ने उसे उठाकर गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया। गढ़वा | मझिआंव थाना क्षेत्र के तलशबरिया गांव निवासी शेख अमजद की पुत्री गुलनाज खातून 13 वर्ष कीटनाशक खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। उसे इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है। घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि गुलनाज खातून ट्यूशन पढ़ने के लिए नहीं जा रही थी। इसी बात को लेकर उसके परिजनों ने उसे डांट फटकार किया था। इसी बात से आक्रोशित होकर उसने कीटनाशक खा लिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों ने उसे गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों के अनुसार उसकी स्थिति स्थिर बनी हुई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *