स्कूल में नहीं बनी थी हाजिरी, 193 में 80 बच्चे ही मिले

भास्कर न्यूज | गढ़वा उपायुक्त दिनेश यादव ने बुधवार को चिनियां प्रखंड में प्रखंड कार्यालय सहित विद्यालय, आंगनबाड़ी केंद्र, डैम आदि का निरीक्षण किया। इस दौरान उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय निरीक्षण में प्रधान शिक्षा मित्र लाल मोहन तुरी को बेहतर तैयारी के साथ बच्चों को पढ़ाने का निर्देश दिया। उपस्थित हाजिरी की जांच की गई। जहां अटेंडेंस नहीं बनाया गया था। जांच के दौरान बच्चों को समय पर मध्याह्न भोजन नहीं मिला था तथा मीनू के हिसाब से मध्याह्न भोजन का लगा हुआ पुराने बोर्ड देखकर भड़क गए। नामांकित 193 बच्चों में मात्र 80 बच्चे उपस्थित थे। सभी बच्चे ड्रेस में नहीं पाए गए। क्लासरूम से बाहर पढ़ाई कर रहे बच्चे को देखकर टीचर को फटकार लगाई। वहीं नाराजगी जताते हुए सभी तीन टीचरों से स्पष्टीकरण मांगी गई है। इसी दौरान चिनिया प्रखंड कार्यालय पहुंचकर सभी प्रखंड व अंचल कर्मियों से बारी-बारी से पूछताछ की पब्लिक से मिले शिकायत पर अंचल राजस्व कर्मचारी विनोद कुमार रंजन को शो कॉज किया। वही सभी कर्मियों को समय पर कार्यालय आने का निर्देश दिया। चिरका जलाशय डैम का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मत्स्य विभाग से मत्स्यजीवी सहयोग समिति के अध्यक्ष सचिव व सदस्यों से मछली पालन से संबंधित जानकारी ली। उन्होंने कहा कि मछली पालन में समिति के लोग बेहतर काम करें। उन्होंने कहा कि 20 दिसंबर को सेंट्रल से नीति आयोग का टीम चिरका जलाशय डैम पहुंचेगी। इसके बाद वे चिखुरा पत्थर मॉडल आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया। जहां बच्चों को मिलने वाले सुविधा की जानकारी लिया। वहीं आपूर्ति किए गए गर्म कपड़े के दो सैंपल लिया। मौके पर केंद्र में 80 नामांकित बच्चों में 36 बच्चे उपस्थित पाए गए। चिरका के आमाटोली टोली के ग्रामीणों ने एक लिखित आवेदन देकर पुल व सड़क की मांग किया। मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी सुबोध कुमार, प्रखंड प्रमुख सुनैना देवी, जिला मत्स्य पदाधिकारी व प्रखंड व अंचल कर्मी उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *