मझिआंव | बरडीहा थाना क्षेत्र के मझिगावां गांव निवासी जगन्नाथ चौधरी के पुत्र अजय चौधरी 27वर्ष ने मंगलवार को देर रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जैसे ही घर वालों ने देखा तो तुरंत बरडीहा थाना को फोन किया। इसके बाद थाना प्रभारी ऋषिकेश कुमार सिंह ने शव को कब्जे में लेकर थाना चले गए और बुधवार को सुबह में शव का अंत्यपरीक्षण कराने के लिए सदर अस्पताल गढ़वा भेज दिया और अंत्यपरीक्षण के बाद उसे घर वालो के सौंप दिया गया। मृतक के दो नाबालिग बच्चे भी हैं। घरेलू विवाद के कारण युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या की गई। इस संबंध में थाना प्रभारी ऋषिकेश कुमार सिंह ने बताया कि उन्हें जैसे ही युवक के फांसी लगाने की सूचना मिली वह पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर गए और शव को थाना ले आए।


