बगोदर | दोंदलो पंचायत अंतर्गत ढिबरा उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय में बुधवार को विद्यार्थियों के बीच कॉपी-किताब का वितरण किया गया। पंचायत की मुखिया तुलसी महतो, पंचायत समिति सदस्य हेमंती देवी, वार्ड सदस्य सुनीता देवी एवं सावित्री देवी उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षकगणों के साथ समाजसेवी ढालचंद महतो, डोली देवी, टिपनी देवी, गोविंद कुमार, नरेश कुमार, महेश महतो सहित बड़ी संख्या में महिला-पुरुष शामिल हुए। मौके पर वक्ताओं ने बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय आने, मन लगाकर पढ़ाई करने तथा शिक्षा को जीवन में आगे बढ़ने का सशक्त माध्यम बनाने की अपील की। कार्यक्रम के सफल आयोजन से विद्यार्थियों में खासा उत्साह देखा गया।


