लेक्रास में पुसौर की बेटियों ने जीता कांस्य पदक

पुसौर| आदर्श ग्राम्य भारती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पुसौर के लिए गर्व का क्षण है, जब विद्यालय की तीन छात्राओं ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। जिज्ञासा कलाईत, सोनम गुप्ता और तनिषा गुप्ता ने 5 से 7 दिसंबर 2025 तक जम्मू-कश्मीर के कटरा में आयोजित राष्ट्रीय लेक्रास प्रतियोगिता में भाग लेकर छत्तीसगढ़ महिला टीम का प्रतिनिधित्व किया। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में देश के 16 राज्यों की टीमें शामिल हुईं। कड़े मुकाबलों के बीच छत्तीसगढ़ महिला टीम ने उत्कृष्ट खेल दिखाते हुए तृतीय स्थान प्राप्त किया और कांस्य पदक अपने नाम किया। इस उपलब्धि से न केवल विद्यालय बल्कि पूरे जिले का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन हुआ। इस सफलता में छत्तीसगढ़ लेक्रास एसोसिएशन के सचिव देव अवतार चौधरी, विद्यालय के कोच राजनारायण प्रधान और कु. मेनका यादव का मार्गदर्शन महत्वपूर्ण रहा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *