चिखली से मंगहूर-हामतवाही मार्ग पर पीएमजीएसवाय के तहत सड़क निर्माण हुआ है। पुलिया का निर्माण भी किया गया है। गुणवत्ताहीन निर्माण के चलते पुलिया के बीचों बीच बड़ा सुराख हो गया है। हमेशा हादसे होते रहते हैं। वाहनों के चलने से पुलिया के ऊपर हुई ढ़लाई गिर गई है। सिर्फ छड़ नजर आ रही है। छोटे वाहन इस गड्ढे पर जाने से अनियंत्रित होकर गिर जाते हैं।


