भास्कर न्यूज | कांकेर लीनेस क्लब कांकेर की दिसंबर माह की बैठक में क्लब के नए सत्र 2026 के लिए नए पदाधिकारियों के लिए चयन की प्रकिया अपनाई गई। क्लब के सदस्यों द्वारा अध्यक्ष पद के लिए नीता चूके के नाम का प्रस्ताव रखा गया। जिसे सर्वसम्मति से क्लब के सदस्यों ने स्वीकार किया और नए सत्र में नीता चूके अध्यक्ष पद के लिए मनोनीत की गई। इसी कड़ी में कांति दुग्गा सचिव एवं अनु उपाध्याय कोषाध्यक्ष पर के लिए मनोनीत की गई। मीडिया प्रभारी ऋषिका रॉय, चेयरपर्सन सुनीता रावते, माइक्रो चेयरपर्सन मीरा शोरी को चुना गया। इस अवसर पर क्लब की पूर्व अध्यक्ष शर्मिला सोनी, नेहा मोटवानी, अमिता शुक्ला, जया गौतम, नेहा भासवानी, माया खटवानी, रुपाली रॉय, कुसाली छाजेड, मंजीत कौर, सकुन जयसवाल, काजल कोठारी आदि उपस्थित रही।


