कांकेर| भानुप्रतापपुर में मानव जागृति सेवा समिति द्वारा राज्य स्तरीय संगीतमय त्रिदिवसीय मानसगान सम्मेलन का 24 दिसंबर से आयोजित किया जाएगा। भानुप्रतापपुर के रेस्ट हाऊस के सामने मानस मंच में तीन दिवसीय राज्य स्तरीय संगीतमय मानसगान सम्मेलन का आयोजन होगा। मानसगान का समापन 26 दिसंबर को होगा। 24 दिसंबर को सुबह 11 बजे से मानसगान शुरू होगा। 25 व 26 दिसंबर को गरियाबंद के ग्राम कुड़ेरादादर के पंडित कामता प्रसाद शरण मानस का प्रवचन देंगे।


