भास्कर न्यूज | दुर्गूकोंदल दुर्गूकोंदल अंतर्गत संकुल केंद्र सुरूंगदोह 1 की जनपद प्राथमिक शाला साधुमिचगांव ने स्वच्छ एवं हरित विद्यालय मूल्यांकन 2025–26 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 4 स्टार रेटिंग प्राप्त की है। यह उपलब्धि विद्यालय द्वारा राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरूप स्वच्छता, हरित वातावरण एवं पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में किए गए सराहनीय कार्यों का परिणाम है। विद्यालय में स्वच्छ परिसर, वृक्षारोपण, जल संरक्षण, कचरा प्रबंधन तथा विद्यार्थियों में पर्यावरणीय जागरूकता बढ़ाने के लिए किए गए नवाचारों को मूल्यांकन में विशेष रूप से सराहा गया। प्राप्त रेटिंग के भौतिक सत्यापन के लिए मंगलवार को बीजापुर जिले से जिला मिशन समन्वयक व उनके सहयोगी विद्यालय पहुंचे। दल ने विद्यालय परिसर का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। इस अवसर पर एपीसी दिनेश नाग, संकुल समन्वयक राजकुमार चंद्राकर, प्रधान पाठक सोमसिंह नरेटी, शिक्षक नीरेंद्र भवसार, किशोर व अन्य रहे।


