शाला निरीक्षण में ग्रामीणों ने शिक्षकों की अनुपस्थिति की शिकायत की

भास्कर न्यूज | दुर्गूकोंदल ब्लॉक में शिक्षा व्यवस्था गुणवत्ता सुनिश्चित करने व शालाओं में संचालित शैक्षणिक व प्रशासनिक गतिविधियों की वास्तविक स्थिति का जायजा लेने बीईओ विप्लव कुमार डे व बीआरसी ने स्कूलों का निरीक्षण किया। उन्होंने प्राथमिक शाला दोड़दे व प्राथमिक, माध्यमिक शाला पाउरखेड़ा पहुंचकर निरीक्षण किया। दोड़दे के ग्रामीणों व शाला प्रबंधन समिति के सदस्यों ने बीईओ को शाला में पदस्थ शिक्षक उमेंद्र कुमार बघेल जनवरी 2025 से लगातार अनुपस्थित होने की शिकायत की। ग्रामीणों ने बताया कि पूर्व में भी संबंधित शिक्षक द्वारा कर्तव्यों के निर्वहन में लापरवाही बरती जाती रही है। इसके कारण विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति व गुणवत्ता पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है। उन्होंने कार्रवाई की मांग की। बीईओ डे ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तथ्यों की जांच कर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। बीईओ विद्यार्थियों के पढ़ाई के स्तर, विद्यार्थियों की समझ एवं अधिगम स्तर की जानकारी ली। उन्होंने शिक्षकों को नियमित रूप से गुणवत्तापूर्ण शिक्षण कार्य करने, विद्यार्थियों की उपस्थिति सुनिश्चित करने तथा अधिगम स्तर में सुधार करने कहा। मुख्यमंत्री शाला जतन योजना के अंतर्गत प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला पाउरखेड़ा में किए जा रहे शाला भवन मरम्मत कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने मरम्मत कार्यों की गुणवत्ता एवं प्रगति का अवलोकन किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *