मॉडल: छात्रों ने रचनात्मकता का प्रदर्शन किया

कोरबा | अग्रसेन पब्लिक स्कूल में विज्ञान प्रदर्शन व पुरस्कार वितरण का अयोजन किया गया। जिसमें छात्र-छात्राओं ने आधुनिकता की सोच लिए एक से बढ़कर एक मॉडल बनाकर अपनी प्रतिभा को साबित किए। मुख्य अतिथि डीपीएस बालको के प्राचार्य कैलाश पवार थे। विशिष्ट अतिथि अग्रवाल सभा के अध्यक्ष राजेन्द्र अग्रवाल थे। अग्रसेन शिक्षण समिति के सचिव टीएन बजाज ने मुख्य अतिथि का परिचय दिया। समिति के अध्यक्ष अखिलेश अग्रवाल ने कहा कि विज्ञान प्रदर्शनी बच्चों को आगे बढ़ने का प्रयास है। विज्ञान प्रदर्शन अपनी सोच को आगे लाने का अवसर प्रदान करती है। इस अवसर पर अग्रवाल सभा के अध्यक्ष राजेन्द्र अग्रवाल ने कहा कि विद्यालय के छात्र विभिन्न क्षेत्रों में विद्यालय का नाम ऊंचा कर रहे हैं। विज्ञान प्रदर्शनी में भी अपना नाम करना है। विज्ञान के संबंध में आप सब मार्गदर्शन में सीख रहे हैं। मुख्य अतिथि पवार ने कहा कि शिक्षा के लिए यह वातावरण उपयोगी है। भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है। विज्ञान ने देश समाज और आप सब को आगे बढ़ाया है। उन्होंने समिति के पदाधिकारीयों के द्वारा विज्ञान प्रदर्शनी का अवलोकना किया। अतिथि ने छात्रों से उनके बनाए मॉडल से जुड़े सवाल भी पूछे। अंत में स्कूल में आयोजित खेल प्रतियोगिता के विजेता छात्रों को पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर शिक्षण समिति की सदस्य अनिता सिंघल, टीएन बजाज, अनिल अग्रवाल के साथ शिक्षक शिक्षिकाएं व छात्र उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *