जैन पब्लिक स्कूल के बॉक्सरों ने जीता स्वर्ण पदक

कोरबा | छत्तीसगढ़ थाई बॉक्सिंग एसोसिएशन व जिला दंतेवाडा थाई बॉक्सिंग एसोसिएशन द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय थाई बॉक्सिंग सब जूनियर, जूनियर एवं सीनियर की प्रतियोगिता में जैन पब्लिक स्कूल गोढ़ी के बाक्सरों ने स्वर्ण पदक जीत कर संस्था का मान बढ़ाया है। दंतेवाड़ा में आयोजित प्रतियोगिता में 19 जिलों के 280 खिलाड़ी, 40 ऑफिसियल ने भाग लिया। जिला प्रशासन, खेल एवं युवा कल्याण विभाग, जिला पंचायत के मार्गदर्शन में यह प्रतियोगिता हुई। जिसमें कोरबा जिले के जैन पब्लिक स्कूल गोढ़ी के 2 बॉक्सरों ने इस प्रतियोगता में भाग लिया था। साथ ही उनके कोच अजीत शर्मा ने टीम का प्रतिनिधित्व किया। जैन पब्लिक स्कूल के गोल्ड मेडल विजेता बाक्सरों में ग्रेसी पन्ना 46 किलो ग्राम वजन वर्ग (थाई लाइट) जूनियर एवं वैभव कृष्णा 54 किलो ग्राम वजन वर्ग (लो-थाई) जूनियर में शामिल थे। इस उपलब्धि पर जैन पब्लिक स्कूल की प्राचार्य स्मिता वी नायर, सिद्धार्थ राजवाड़े, स्कूल मैनेजमेंट एवं सभी शिक्षकों ने विजेता खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *