जामुल कॉलेज में रंगोली से दिया एड्स से बचने का संदेश, अर्चिता सिंह प्रथम

एजुकेशन रिपोर्टर | भिलाई जामुल कॉलेज में एचआईवी एड्स पखवाड़ा मनाया गया। इस दौरान इस गंभीर सामाजिक एवं स्वास्थ्य समस्या के प्रति युवाओं में जागरूकता लाने के लिए कॉलेज में रंगोली प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों और समाज में सकारात्मक संदेश देना था। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आरएस सिंह ने एचआईवी एड्स के कारण, संक्रमण, रोकथाम के उपाय तथा समाज में फैली भ्रांतियां को दूर करने पर जोर दिया। इसमें विभिन्न संकायों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। रंगोली में सुरक्षित व्यवहार, भ्रांतियां से दूरी, जागरूकता ही बचाव, पीड़ित व्यक्ति के प्रति संवेदनशीलता जैसे महत्वपूर्ण संदेश दिए गए। निर्णायक मंडल ने प्रतियोगिता की विषय वस्तु, रचनात्मकता, रंग संयोजन एवं संदेश की प्रभावशीलता के आधार पर मूल्यांकन किया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान अर्चिता सिंह, द्वितीय ईशा साहू एवं सानिया साहू और तृतीय स्थान रूबी साहू एवं सेवती सेन को मिला। डॉ. शशि कश्यप और डॉ. चौधरी इसकी निर्णायक थीं। इसमें रेड रिबन क्लब के संयोजक डॉ. रमेश कुमार मेश्राम, गजेंद्र कश्यप, बलराज ताम्रकार, डॉ. संजय परगनिहा, विनिता परगनिहा का सहयोग रहा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *