सेक्टर-1 के 3 खिलाड़ियों ने बॉक्सिंग में जीते कांस्य पदक

भिलाई | 17वीं छत्तीस​गढ़ राज्य एलीट पुरुष एवं महिला चैंपियनशिप जवाहर नगर हाउसिंग बोर्ड परिसर में 11 से 13 दिसंबर तक आयोजित की गई बॉक्सिंग चैंपियनशिप में सेक्टर-1 क्लब के मुक्केबाजों ने पदक जीते हैं। इनमें सुजीत कुमार ने 47 से 51 भार वर्ग में कांस्य पदक, अभिजीत ने 51 से 55 भार वर्ग में कांस्य पदक और सतीश 90 से 95 भार वर्ग में कांस्य पदक हासिल किया। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर सांसद व छग ओलम्पिक संघ के उपाध्यक्ष विजय बघेल, छग बॉक्सिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष आर. राजेंद्रन, सेक्टर-1 क्लब के कोच कुलदीप सोनकर, गुरविंदर सिंह आैर पदाधिकारियों ने शुभकामनाएं दी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *