12 साल में जर्जर भवन में उप स्वास्थ्य केंद्र

लोहर्सी | मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र के अंतिम छोर पर शिवनाथ नदी के किनारे स्थित ग्राम पंचायत अमलडीहा में करीब 12 वर्ष पूर्व निर्मित उप स्वास्थ्य केंद्र बदहाली का शिकार हो चुका है। जर्जर भवन और स्वास्थ्यकर्मियों की अनुपस्थिति के कारण यह केंद्र ग्रामीणों के लिए बेकार साबित हो रहा है। वर्तमान में यहां न डॉक्टर की पदस्थापना है और न ही नर्स, जिससे स्वास्थ्य सेवाएं पूरी तरह ठप हैं। छोटी-छोटी बीमारियों के इलाज के लिए भी उन्हें कई किलोमीटर दूर जोंधरा या मस्तूरी जाना पड़ता है। इससे गर्भवती महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों को सबसे अधिक परेशानी हो रही है। बारिश के मौसम में स्थिति और भी गंभीर हो जाती है। अमलडीहा में वर्षों पहले बना भवन अब भंडार में तब्दील हो गया है। ग्राम उदय अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी कभी-कभार गांव आते हैं, लेकिन उनके ठहरने और कार्य करने की भी कोई समुचित व्यवस्था नहीं है। ग्रामीणों ने स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन से जर्जर उप स्वास्थ्य केंद्र की मरम्मत या पुनर्निर्माण कराने तथा डॉक्टर व नर्स की नियमित नियुक्ति की मांग की है। -महेश राम

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *