मुंगेली | जिला रोजगार कार्यालय के माध्यम से जमकोर स्थित लाइवलीहुड कॉलेज परिसर में प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया गया। इस कैंप का उद्देश्य शिक्षित बेरोजगार युवाओं को निजी क्षेत्र में उपलब्ध रोजगार अवसरों से जोड़ना और उनकी योग्यता के अनुसार उपयुक्त पदों पर चयन सुनिश्चित करना था। कैंप में कुल 44 अभ्यर्थी उपस्थित हुए, जिनमें से प्रारंभिक रूप से 12 युवाओं का चयन किया गया। द्वितीय साक्षात्कार और अंतिम मूल्यांकन के बाद 7 दिवस के भीतर इन अभ्यर्थियों को नियुक्ति दी जाएगी। प्लेसमेंट कैंप में दो निजी कंपनियों/नियोजकों ने भाग लिया और अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लेकर उनकी योग्यता, संप्रेषण कौशल, व्यवहारिक बुद्धिमत्ता और क्षेत्रीय समझ का परीक्षण किया। इस पहल से जिले के युवाओं को रोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे और उनकी करियर संभावनाओं को बढ़ावा मिलेगा।


