मुंगेली | मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मुंगेली विकासखण्ड के ग्राम सेतगंगा व लोरमी विकासखंड के लालपुर में 18 दिसंबर को गुरु घासीदास जयंती कार्यक्रम में शामिल होंगे। निर्धारित दौरा कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री साय 18 दिसंबर की सुबह 11.50 बजे साईंस कॉलेज ग्रांउड हेलीपेड रायपुर से हेलीकाप्टर द्वारा प्रस्थान कर दोपहर 12.15 बजे सेतगंगा पहुंचेंगे और दोपहर 12.20 बजे से 01.20 बजे तक गुरु घासीदास जयंती कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री साय दोपहर 1.25 बजे सेतगंगा से हेलीकाप्टर द्वारा प्रस्थान कर 1.40 बजे लालपुर धाम पहुंचेंगे और गुरु घासीदास जयंती कार्यक्रम में शामिल होंगे।


