दुर्ग| जिला अस्पताल के स्टैंड से मोटरसाइकिल चोरी की बढ़ती घटनाओं के कारण आयुर्वेदिक अस्पताल के पास से पीछे गणेश मंदिर की ओर निकलने वाली गली बंद कर दी गई है। करीब 150 की संख्या में स्थानीय लोगों ने कलेक्टर को ज्ञापन देकर गली में लगाए गए लोहे का गेट हटवाने की मांग भी की थी। दुर्ग शहर के अधिकतर लोग अस्पताल के पिछले रास्ते से ही इलाज के लिए आते-जाते रहे हैं। इसलिए पीछे का गेट भी खोला जाना चाहिए। -काशीराम साहू, दुर्ग


