जानवी के क्लासिकल नृत्य तो विमल और विकास के गीतों ने सजाई महफिल

भास्कर न्यूज | जालंधर एसएस जैन कॉन्फ्रेंस जालंधर की ओर से ‘गीतों भरी शाम’ नामक कार्यक्रम का आयोजन कपूरथला चौक स्थित श्री महावीर जैन भवन में किया गया। सबसे पहले महामंत्र नवकार का सामूहिक उच्चारण हुआ। इसके बाद तम्बोला की तीन गेम्स खेलीं गईं। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रमोद जैन और विकास जैन ने की। स्वरलता और पारस ने मधुर गीतों से जनता को मंत्रमुग्ध किया। इस मौके पर जानवी ने क्लासिकल नृत्य पर प्रस्तुति दी। वहीं, अनामिका जैन और मनीष जैन के साथ धृति जैन ने सुंदर स्किट पेश की। दूसरी ओर विमल प्रकाश जैन और विकास जैन जहां एक ओर गीतों ने समा बांधा, प्रमुख मार्गदर्शक सुनील जैन ने देशभक्ति के गीत प्रस्तुत किए। साज सज्जा एवं सेल्फी पॉइंट लोगों के आकर्षण का केंद्र रहा। इस मौके पर महामंत्री नवीन जैन, मंत्री नीरज जैन, अंकुर जैन, संजीव जैन, ऋषभ जैन, सभा के प्रधान राजेश जैन, विमल प्रकाश, मनोज जैन, अजय जैन, महासचिव एडवोकेट नवीन जैन, मुस्कान जैन आदि मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *