सांसद दुष्यंत सिंह ने बुधवार को केंद्रीय सड़क, परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की। उन्होंने गडकरी को दिए एक ज्ञापन में भवानीमंडी को दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे से जोड़ने की मांग रखी। उन्होंने कहा कि भवानीमंडी से मात्र नौ किमी की दूरी तक सड़क बनाए जाने से झालावाड़ जिले का अन्य क्षेत्रों से संपर्क आसान हो जाएगा। इसके साथ ही जिले के कृषि एवं औद्योगिक उत्पादों का परिवहन सुगम होने से आर्थिक ढांचा सुदृढ़ बनेगा। सांसद सिंह ने याद दिलाया कि नवंबर 2024 में सरकार ने उनकी मांग पर विस्तृत डीपीआर बनवाने का आश्वासन दिया था। गडकरी ने कहा कि जल्द ही इस बारे में बजट व भूमि की उपलब्धता देखते हुए निर्णय लिया जाएगा।


