जिले में निशुल्क कैंसर स्क्रीनिंग शिविर लगेंगे, झालरापाटन अस्पताल में आज

झालावाड़| जिले की 4 विधानसभा क्षेत्रों में कैंसर रोग निदान शिविरों का आयोजन किया जाएगा। इनमें आमजन को कैंसर रोग के प्रति जागरूकता बढ़ाने और समय पर जांच की सुविधा दी जाएगी। झालरापाटन का शिविर राजकीय जिला चिकित्सालय झालरापाटन में 18 दिसंबर को होगा। इसमें विशेषज्ञ चिकित्सकों सीनियर रेजिडेंट स्त्री एवं प्रसूति रोग डॉ. रुपल, सीनियर रेजिडेंट सर्जरी विभाग डॉ. देवरथ नागर, रेजिडेंट पीएसएम विभाग डॉ. धीरज शिविर में अपनी सेवाएं देगे। 22 दिसम्बर को मनोहरथाना विधानसभा में उपजिला चिकित्सालय अकलेरा में आयोजित किया जाएगा। विशेषज्ञ चिकित्सक सीनियर रेजिडेंट स्त्री एवं प्रसूति रोग डॉ. रुपल, सीनियर रेजिडेंट सर्जरी विभाग डॉ. दर्शन राठौर, रेजिडेंट पीएसएम विभाग डॉ. पुषेन्द्र शिविर में अपनी सेवाएं देगे। 3 जनवरी को खानपुर विधानसभा में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र खानपुर में लगाया जाएगा। जिसमें विशेषज्ञ चिकित्सकों सीनियर रेजिडेंट स्त्री एवं प्रसूति रोग डॉ. आकांक्षा, सीनियर रेजिडेंट सर्जरी विभाग डॉ. देवरथ नागर, रेजिडेंट पीएसएम विभाग डॉ. विनित शिविर में अपनी सेवाएं देगे। 8 जनवरी को डग विधानसभा में उपजिला चिकित्सालय डग में आयोजित किया जाएगा। जिसमें विशेषज्ञ चिकित्सकों सीनियर रेजिडेंट स्त्री एवं प्रसूति रोग डॉ. हितेश, सीनियर रेजिडेंट सर्जरी विभाग डॉ. अंकिता तंवर, रेजिडेंट पीएसएम विभाग डॉ. मयंक चौहान शिविर में अपनी सेवाएं देगे। उपमुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (स्वास्थ्य) एवं नोडल अधिकारी (एनपी-एनसीडी कार्यक्रम) डॉ. लेखराज मालव एवं डीपीसी, एफसीएलओ द्वारा आयोजित होने वाले शिविर की तैयारियों का जायजा लिया। सीएमएचओ डॉ. साजिद ने बताया कलेक्टर अजय सिंह राठौड़ द्वारा जिले में कैंसर स्क्रीनिंग अभियान के तहत स्तन कैंसर, सर्वाइकल (गर्भाशय ग्रीवा) कैंसर, मुख कैंसर तथा प्रोस्टेट कैंसर की प्रारंभिक जांचें की जा रही हैं। राजस्थान सरकार के दो वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में इन शिविरों का आयोजन किया जा रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *