यह कैसी गुणवत्ता… सड़क का रात में पैचवर्क किया, सुबह उखड़ गया

झालावाड़| शहर में सड़कों के गड्‌ढे भरने के लिए पेचवर्क का काम चल रहा है। ऐसे में घटिया पैचवर्क हो रहा है। शहर के कई हिस्सों में रात में ठेकेदार ने पेचवर्क किया और सुबह यह पूरी तरह से बिखर गया है। शहर के निर्भयसिंह सर्किल से मंगलपुरा, गढ़ पैलेस के आसपास सहित अन्य क्षेत्रों में मंगलवार रात को पेचवर्क किया गया और बुधवार को सुबह वाहनों के निकलने से फिर से पैचवर्क की गिटि्टयां उखड़ गईं। ऐसे में पैचवर्क की क्वालिटी पर सवाल खड़े हो रहे हैं। पीडब्ल्यूडी की ओर से यह पेचवर्क करवाए जा रहे हैं। दरअसल, शहर में कई सड़कें पीडब्ल्यूडी की बनाई हुई हैं। इन पर पेचवर्क करना भी इसी विभाग की जिम्म्ेदारी है। ऐसे में जो पैचवर्क हो रहे हैं वह काफी घटिया हो रहे हैं। ठोकर लगते ही यह पैचवर्क पूरी तरह से बिखर रहे हैं। सबसे ज्यादा दिक्कत वाहन चालकों को आ रही है। जैसे ही इन बिखरी हुई गिटि्टयों के बीच से वाहन निकलते हैं उनके टायर पंक्चर हो जाते हैं। लोगों का कहना है कि शहर में झालावाड़ जिला मुख्यालय पर ही ऐसे घटिया पैचवर्क किए जा रहे हैं तो ग्रामीण क्षेत्रों में तो इनकी क्वालिटी और खराब होगी। करीब 5 लाख रुपए की लागत से यह पैचवर्क का काम हो रहा है। पहले गड्‌ढों में हिचकोले खाए, अब बिखरी सड़कों पर गिर रहे शहर में पहले वाहन चालकों ने गड्ढों में हिचकोले खाए और अब बिखरी हुई गिट्टी पर चलने को मजबूर हैं। ऐसे में कई वाहन चालक को दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं। सबसे बड़ी बात यह है कि यहां पर मॉनिटरिंग का अभाव है। इसी का नतीजा है कि ठेकेदार घटिया पैचवर्क कर रहा है। ^शहर में जहां भी घटिया पैचवर्क हो रहे हैं, उन ठेकेदारों से यह पेचवर्क दुबारा करवाया जाएगा और उन पर कार्रवाई भी होगी। – मुकेश मीणा, एसई पीडब्ल्यूडी

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *