मनरेगा में महात्मा गांधी का नाम हटाने का विरोध

जिला कांग्रेस कमेटी झालावाड़ द्वारा बुधवार को झालावाड़ मुख्यालय के मिनी सचिवालय पर केन्द्र सरकार के खिलाफ मनरेगा योजना से महात्मा गांधी का नाम हटाने के विरोध नारेबाजी करके प्रदर्शन किया। कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं की ओर से कांग्रेस का झंडा लेकर मिनी सचिवालय के मुख्य द्वार पर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करके विरोध प्रदर्शन किया। इस विरोध प्रदर्शन में खानुपर विधायक सुरेश गुर्जर ने कहा कि केंद्र सरकार की अेार से मनरेगा में महात्मा गांधी का नाम हटाने के निर्णय का झालावाड़ कांग्रेस कड़े शब्दों में निन्दा करती है। केन्द्र सरकार के पास आम जनता को राहत देने के लिए कोई कार्यक्रम नहीं है। वहीं केवल आम जनता को गुमराह कर रही है। इस विरोध प्रदर्शन में नेमीचन्द मीणा, पूर्व जिला अध्यक्ष रघुराज सिंह हाड़ा, सेवादल अध्यक्ष नन्दसिंह राठौड़, महिला कांग्रेस अध्यक्ष वर्षा शर्मा, प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य मोहम्मद सिद्दीक गौरी, ब्लॉक अध्यक्ष इम्तियाज हुसैन, रोडसिंह परमार, मनीष शुक्ला, बालकिशन यादव, मनोज राजपाल, सर्वेश्वरदत्त, ओम पाठक, अम्बेश मीणा, नन्दलाल राठौर, भगवती प्रकाश मेहर, सत्यनारायण, विष्णु रेगर, सुशीला जैन, संजीदा बेगम, सलमा बानो, जाहिदा बेगम, कृष्णा राठौर, रमेश राठौर, जितेन्द्र मीणा, आसिफ शेरवानी, नेताराम गुर्जर सहित कांग्रेस कार्यकर्ता विरोध प्रदर्शन में मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *