झालावाड़| एसआईआर के बाद बूथ संख्या 27 की मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया। अब 1 हजार वोटर इस बूथ में रहेंगे। बीएलओ नरेंद्र पाटीदार, सहायक परमेश्वर मेघवाल ने वार्ड पार्षद इनाम जफर सहित संबंधित वार्ड के मतदाताओं की मौजूदगी में सूची का प्रकाशन करवाया। इस बूथ पर 507 पुरुष मतदाता और 444 महिला मतदाता सूची में सम्मिलित किए गए हैं। निरंजन प्रजापति, आजाद खान, शाबान खान, नकुल प्रजापति, अहमद बेग मौजूद थे।


