बीसू कला से सवाईपुरा को जोड़ने वाली सड़क पिछले करीब पांच साल से बदहाल हालत में है। सड़क पर गड्ढे और टूट-फूट के कारण आए दिन छोटी-मोटी दुर्घटनाएं हो रही है, जिससे राहगीरों व वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि इस सड़क की मरम्मत को लेकर कई बार संबंधित विभाग में शिकायतें दर्ज करवाई जा चुकी हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।


